जीव व वन को बचाने को आएं आगे

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 06:05 PM (IST)
जीव व वन को बचाने को आएं आगे

बदलापुर (जौनपुर): संग्राम बालिका इंटर कालेज बदलापुर में गुरुवार को जीव और जीवन विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन गौरैया के संस्थापक लोकदल विजय विजय प्रकाश ने कहा कि जीव और वन से ही पृथ्वी पर जीवन है। किसी भी देश के लिए 33 फीसद वन जरूरी है। भारत वन के मामले में 13 फीसद कम चल रहा है। जिसका मुख्य कारण बढ़ती हुई आबादी है। वनों के निरंतर कम होने से वन प्राणियों पर भी अस्तित्व के बादल मंडरा रहे हैं।

उन्होंने गौरैया पक्षी पर बोलते हुए कहा कि यह दिल्ली प्रदेश का राज्य पक्षी है लेकिन पूरे विश्व में पाया जाता है, जो तेजी से विलुप्त हो रहा है। जिसका कारण बिगड़ता हुआ हैबिटेट, कीटनाशक दवाएं, मोबाइल टावरों से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन है। इसलिए हमारी आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इसे बचाने के लिए घरों में दाना-पानी की व्यवस्था करें। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करें। गोष्ठी में प्रधानाचार्या श्रीमती शैल कुमारी सिंह, बृजमोहन यादव, राजन सिंह, सविता सिंह, सरिता सिंह, मंजू, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी