लापता वृद्धा का शव नहर में मिला

संवाद सूत्र, एट : पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई वृद्धा की मौत हो गई है। पचोखरा नह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 06:31 PM (IST)
लापता वृद्धा का शव नहर में मिला
लापता वृद्धा का शव नहर में मिला

संवाद सूत्र, एट : पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई वृद्धा की मौत हो गई है। पचोखरा नहर माइनर के पास उसका शव उतराते मिला। किन हालातों में वह नहर में गिरी यह पता नहीं चला है। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने पंचनामा भर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी कटोरी देवी (85) पत्नी महादेव पांचाल एट में अपने मायके में रहती थी। पांच दिन पहले वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इस बीच तमाम जगहों पर उसकी तलाश की की गई परंतु उसका पता नहीं चला। सोमवार को पचोखरा नहर माइनर में ग्रामीणों ने एक शव देखा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त पांच दिन से लापता कटोरी देवी के रूप में हुई। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि जांच की जा रही है कि किन हालातों में वृद्धा नहर में गिरी।

chat bot
आपका साथी