जुलूस के बाद कर्बला में दफन किए गए ताजिया

संवाद सहयोगी, जालौन : हसन व हुसैन की यादगार के रूप में चेहल्लुम के पर्व पर ताजियों को निकाल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 10:06 PM (IST)
जुलूस के बाद कर्बला में दफन किए गए ताजिया
जुलूस के बाद कर्बला में दफन किए गए ताजिया

संवाद सहयोगी, जालौन : हसन व हुसैन की यादगार के रूप में चेहल्लुम के पर्व पर ताजियों को निकालने के बाद अकीदतमंदों द्वारा कर्बला में दफन किया गया। जिसमें सोमवार की रात एवं मंगलवार की दोपहर ताजियों को तोपखाना स्थित तकिया मैदान से उठाया गया।

चेहल्लुम के अवसर पर नगर में ताजियों को सोमवार की रात 12 बजे विभिन्न मार्गों से होकर घुमाया गया। इसके बाद मंगलवार की दोपहर सभी ताजियादारों द्वारा अपने ताजियों को तकिया स्थित मैदान पर एकत्रित किया गया। इसके बाद सभी ताजियों को दीपक मित्तल की गली से होते हुए नत्थू चौराहा, बम्बई वाले मंदिर होते हुए झंडा चौराहे पर एकत्रित किया गया। इसके बाद शाम को कर्बला शरीफ के लिए रवाना किया गया। जहां ताजियादार याकूब शाह तोपखाना, शमशाद हिरदेशाह, कुतबुद्दीन, गुलशे, खलील, बाबू मंसूरी बजरिया, शकूर मंसूरी नारोभास्कर, बाबू शाह नजरबाग, दीनअली शाह कछोरन एवं शरीफ काशीनाथ ने सभी ताजियों को अकीदत के साथ कर्बला शरीफ के मैदान में दफन किया। जुलूस के दौरान एसडीएम भैरपाल ¨सह, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र पूरे फोर्स के साथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी