राम मय हुआ शहर, चहुंओर उल्लास, दीपावली सा नजारा

रहे थे। महिलाएं टीम के साथ ढोलक की थाप पर सुंदर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:06 AM (IST)
राम मय हुआ शहर, चहुंओर उल्लास, दीपावली सा नजारा
राम मय हुआ शहर, चहुंओर उल्लास, दीपावली सा नजारा

जागरण संवाददाता, उरई : बुधवार को शहर बदला हुआ नजर आया। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास को लेकर हर तरफ राम मय की लगन दिखाई दी। ऐसा लग रहा था कि अयोध्या यहीं हो। भक्तों ने घरों में दिन भर पूजा पाठ किया। सुंदरकांड का पाठ आयोजित कर भजन कीर्तन किए। साथ ही शाम को दीपोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों की ध्वनि ओर चहुं ओर गुंजायमान हो रही थी।

वैसे तो अयोध्या में शिलान्यास व पूजन का समय दिन में 12 बजकर 15 मिनट 15 सेकेंड निर्धारित था लेकिन राममंदिर को लेकर भक्तों में इस कदर उत्साह था कि सुबह से ही पूजन की तैयारी शुरू हो गई। दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर लोग स्नान करने के बाद पूजा की थाली लेकर भगवान की पूजा पाठ के लिए बैठ गए। सुंदरकांड के पाठ की ध्वनि लगभग हर घर से सुनाई दे रही थी। बीच-बीच में घंटा घड़ियाल, शंख की आवाजें भी आ रही थी। जैसे ही शुभ मुहूर्त लगा तो लोगों ने भगवान राम का पूजन किया। घरों में रामलला के भजन गाए जा रहे थे। महिलाएं टीम के साथ ढोलक की थाप पर सुंदर भजनों की स्वर लहरी बिखेरती नजर आईं। पूरा शहर राम नाम में इस कदर लीन नजर आया जैसे यहीं पर अयोध्या हो। राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष सुनाई दिया। शाम हुई तो हर घर में दीपावली की तरह का जश्न दिखाई दिया। लोगों ने भगवान की आरती उतारकर अपने दरवाजे व छतों पर घी के दीये जलाए। प्रतीत हो रहा था कि दीपावली का त्योहार भादौं मास में ही मनाया जा रहा है। भक्तों ने प्रसाद का वितरण भी किया।

chat bot
आपका साथी