दिनभर जाम के झाम से कराहे शहर के बा¨शदे

जागरण संवाददाता, उरई : धनतेरस के त्योहार की वजह से बाजार में भीड़भाड़ अधिक हो गई है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:58 PM (IST)
दिनभर जाम के झाम से कराहे शहर के बा¨शदे
दिनभर जाम के झाम से कराहे शहर के बा¨शदे

जागरण संवाददाता, उरई : धनतेरस के त्योहार की वजह से बाजार में भीड़भाड़ अधिक हो गई है। जिसके चलते सोमवार को पूरे दिन शहर की सड़कों पर जाम लगता रहा। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिर्फ बाजार ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ। वाहनों को निकालने में पुलिस और होमगार्ड जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

जाम तो रोज की समस्या है लेकिन त्योहार को लेकर दिन में कई बार भीषण जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। सोमवार को बाजार में अत्याधिक भीड़ होने की वजह से वहां तो जाम लगा ही साथ में शहीद भगत ¨सह चौराहा, आंबेडकर चौराहा, जिला परिषद, कालपी स्टैंड चौराहा, कोंच स्टैंड, माहिल तालाब के पास दिन में कई बार यातायात बाधित हुआ। जाम भी ऐसा कि पुलिस और होमगार्ड जवानों के पसीने छूट गए। बाजार में तो यह स्थिति रही कि वाहनों को निकलवाने में दुकानदारों को भी मशक्कत करनी पड़ी। हालत यह थी बाजार की गलियों तक में पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। शहर की हर सड़क पर कमोबेश इसी तरह की स्थिति रही। दीपावली के त्योहार तक जाम की समस्या से शायद ही बा¨शदों को राहत मिले।

chat bot
आपका साथी