हाईवे पर सर्विस लेन का निर्माण शुरू, बा¨शदे खुश

संवाद सहयोगी, कालपी : जिला प्रशासन की लंबी जद्दोजहद के बीच सांप्रदायिक सौहार्द से अधूरे हाईवे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:08 PM (IST)
हाईवे पर सर्विस लेन का निर्माण शुरू, बा¨शदे खुश
हाईवे पर सर्विस लेन का निर्माण शुरू, बा¨शदे खुश

संवाद सहयोगी, कालपी : जिला प्रशासन की लंबी जद्दोजहद के बीच सांप्रदायिक सौहार्द से अधूरे हाईवे की बाधाओं को दूर करने के बाद सर्विस लेन बनाने का काम शुरू हो गया। सुबह नींद से जागे लोगों ने जैसे ही युद्धस्तर पर सर्विल लेन को बनते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विगत 14 वर्ष से कालपी नगर के लिए कोढ़ बनी समस्या दूर होते देख लोग चर्चा में मशगूल हो गए। हाईवे प्राधिकरण की निर्माण इकाई ने जिला प्रशासन के निर्देश पर सर्विस रोड बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

बता दें कि बीते 8 सितंबर को हाईवे निर्माण में बाधक बने धार्मिक स्थलों को जन सहयोग से जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों ने ध्वस्त करके जमीनों को खाली करा लिया था। शनिवार को प्रस्तावित ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण का कार्य निर्माण इकाई ने युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की देखरेख में सर्विस लेन की जमीन से मिट्टी हटाने का काम जेसीबी तथा पोकलैंड मशीनों से शुरू कराया गया है।

नगर के यमुना पुल से दो किमी लंबी सड़क में बरसात के पानी से गड्ढे तथा दलदल हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। जनसंपर्क अधिकारी डीएन त्रिपाठी की देखरेख में यमुना नदी पुल से लेकर गल्ला मंडी तक गड्ढा मुक्त करने के लिए मशीनों तथा श्रमिकों के माध्यम से डामरीकरण का काम कराया जा रहा है।

50 दिनों में तैयार हो जाएगा सर्विस रोड

अगर सब कुछ ठीक रहा तो नगर की अधूरी फोरलेन परियोजना में ओवरब्रिज का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण कार्य 50 दिनों के भीतर पूरा करा दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में जो कंपनी काम कर रही थी। उसके पास संसाधनों का अभाव था, इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा कंपनी को बदल दिया है। नई कंपनी ने एग्रीमेंट में भरोसा दिया है कि 45 से 60 दिन के भीतर प्रस्तावित ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण करा दिया जाएगा। सर्विस लेन का निर्माण हो जाने के बाद ओवरब्रिज के निर्माण में कोई दिक्कत कार्यदायी संस्था को नहीं होगी।

चार स्थानों पर बनेंगे अंडरपास

हाईवे पर 1.04 किमी लंबे प्रस्तावित ओवरब्रिज में अलग-अलग चार स्थानों में क्रॉस करने के लिए अंडर पास बनाए जाएंगे। अंडर पास निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल में मिट्टी का टेस्ट कराया जा चुका है।

सर्विस लेन निर्माण से खुशी का माहौल

हाईवे पर निर्माण शुरू होने से नगर में खुशी का माहौल है। राजेश द्विवेदी, अर¨वद यादव, यतेंद्र ¨सह, नीरज ¨सह, अर¨वद शुक्ला, अमित पांडेय, शिवम यादव, गुलाब ¨सह, दानिश आदि लोगों का कहना था कि जब सुबह देखा कि बड़ी संख्या में मशीनें मिट्टी हटा रही हैं और मजदूरों का दल रोड बनाने में लगा है। इससे उन लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ दशक से अधूरे हाईवे निर्माण की बाधाएं दूर करने में जितने भी अधिकारी आए वे फाइलें पलटते रहे और बैठकें करते रहे। लेकिन वर्तमान जिला प्रशासन के अगुवाई कर्ता जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व अपर जिलाधिकारी पीके ¨सह ने बिना किसी परवाह के इस समस्या को दूर करना व्यक्तिगत रूप में लिया और पूरी ईमानदारी से सभी को संतुष्ट कर बाधाएं दूर कीं। जिसके कारण आज निर्माण शुरू हो सका।

chat bot
आपका साथी