जिला महिला अस्पताल में अब होगी टोकन की व्यवस्था

जागरण संवाददाता उरई जिला महिला अस्पताल में बाहरी अराजकतत्वों की वजह से गर्भवती महिलाओं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:01 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:01 AM (IST)
जिला महिला अस्पताल में अब  होगी टोकन की व्यवस्था
जिला महिला अस्पताल में अब होगी टोकन की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, उरई : जिला महिला अस्पताल में बाहरी अराजकतत्वों की वजह से गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। अब नई व्यवस्था के तहत एक मरीज के साथ एक ही व्यक्ति को अस्पताल में प्रवेश मिल सकेगा, जिससे अस्पताल परिसर में ज्यादा भीड़ न लग सके।

जिला महिला अस्पताल में कम जगह होने के नाते भीड़ अधिक हो जाती है। गर्भवती महिलाएं जिस वार्ड में भर्ती रहती हैं। उसके आसपास कुछ लोग बेवजह इधर से उधर घूमते रहते है, जिससे महिलाओं को असुविधा होती है। जनपद का होगा टोकन वाला पहला अस्पताल

जिले का यह पहला अस्पताल होगा जहां पर टोकन की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए टोकन व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर के चैंबर के आगे डिस्प्ले लगाया जाएगा। टोकन नंबर के हिसाब से रोगियों का नंबर आएगा। इससे रोगियों को स्वास्थ्य जांच में सुविधा होगी। साथ ही डॉक्टर के आसपास अनावश्यक भीड़ भी नहीं रहेगी। मशीन से मिलेगा टोकन

महिला अस्पताल की ओपीडी में अब मरीजों को घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही लाइन की धक्का-मुक्की में परेशान होना पड़ेगा। मरीज डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए मशीन से टोकन लेंगे और फिर नंबर आने पर ही डॉक्टर के पास चिकित्सा परामर्श के लिए जाएंगे। जिला कलेक्टर सभागार में रोगी कल्याण समिति की कार्य समिति में सीएमएस डॉ. एके त्रिपाठी ने यह पहल की है। इससे ओपीडी के बाहर लगने वाली लंबी लाइन से निजात मिल जाएगी। गेट पर भी रहेगी ये व्यवस्था

महिला अस्पताल के प्रवेश द्वारा पर ही टोकन मरीज को दिया जाएगा। उस दौरान उसके साथ सिर्फ एक तीमारदार ही प्रवेश कर सकेगा।जिससे अस्पताल में किसी तरह की भीड़ इकठ्ठा न होने पाए। साथ कैमरे की नजर भी बनी रहेगी। जिला महिला अस्पताल में बिना मतलब के लोगों को कई बार पकड़ कर भगाया जा चुका है, लेकिन लोग है कि मानने को तैयार नहीं है। इसलिए टोकन की व्यवस्था की जा रही है।

ए के त्रिपाठी, सीएमएस

chat bot
आपका साथी