आटा में अन्ना जानवरों ने चट की सात बीघा फसल

संवाद सूत्र आटा अन्ना जानवर किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। लाख कवायद के बावजूद किसानों द्वारा बोई गई फसल को अन्ना जानवर या तो कुचलकर बर्बाद कर रहे है या उसको चट कर रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:07 AM (IST)
आटा में अन्ना जानवरों ने चट की सात बीघा फसल
आटा में अन्ना जानवरों ने चट की सात बीघा फसल

संवाद सूत्र, आटा : अन्ना जानवर किसानों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। लाख कवायद के बाद भी किसानों की मेहनत छुट्टा मवेशी चट करने के साथ रौंद रहे हैं। कहटा गांव के किसानों की सात बीघा फसल मंगलवार रात बेसहारा जानवर चट कर गए। बाकी की उनकी धमाचौकड़ी में चौपट हो गई। किसानों का कहना है कि गोशाला के नाम पर केवल छल किया जा रहा है। उनकी मेहनत देखते ही देखते बर्बाद हो रही है। सालभर चूल्हा कैसे जलेगा, यह समस्या आन खड़ी हो गई है।

ग्राम कहटा निवासी कैलाश के तीन बीघा की चना, महिपाल की दो बीघा की चना और फूलसिंह के दो बीघा लाही की फसल को अन्ना मवेशियों ने रौंद दिया। काफी बड़े भूभाग की फसल को चट करके बिलकुल बर्बाद कर दिया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने देखा तो सिर पकड़कर बैठ गए। गुहार के बाद भी उनकी समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। किसानों का कहना है कि इलाके में सैकड़ों छुट्टा जानवर खुले में घूम रहे हैं। वह लोग रातभर रखवाली करते हैं। जरूरी काम से जाने पर मेहनत चट मिलती है। अब अन्ना जानवर जिस तरह से किसानों की क्षति कर रहे हैं उससे उनकी एक साल जीविका छिन जाती है। जिससे किसानों के आगे अपने परिवार का जीवनयापन करने के लिए एक बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा हो जाता है।

chat bot
आपका साथी