नमामि गंगे परियोजना के कार्य में लाएं तेजी

जागरण संवाददाता उरई कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नमामि गंगे पेयजल परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परियोजना को हर हाल में समय पर पूरा किया जाना है। जिसको देखते हुए तेजी दिखाई जाए। इसमें लापरवाही कतई नहीं चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM (IST)
नमामि गंगे परियोजना के कार्य में लाएं तेजी
नमामि गंगे परियोजना के कार्य में लाएं तेजी

जागरण संवाददाता, उरई : कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नमामि गंगे पेयजल परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परियोजना को हर हाल में समय पर पूरा किया जाना है। जिसको देखते हुए तेजी दिखाई जाए। इसमें लापरवाही कतई नहीं चलेगी।

जिलाधिकारी ने परियोजना के एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान से सतही जल के लिए हो रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। जिस पर डीएम को बताया गया कि महेबा ब्लाक और डकोर ब्लाक के सलाघाट पर जो सतही जल परियोजना तैयार की जानी है उसको लेकर काम शुरू हो चुका है। ओवरहेड टैंक, बाउंड्रीवाल निर्माण, पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। डीएम ने कहा कि मौके पर जाकर काम देखें। काम कर रही कंपनियों के अधिकारियों से बराबर प्रगति रिपोर्ट लेते रहें और मुझे भी उसकी एक प्रति भेजी जाए। यह पेयजल परियोजना काफी बड़ी है और पूरे जनपद की पानी की समस्या को दूर करने के लिए बनाई जा रही है। जिसको देखते हुए समय पर इसे पूर्ण कराया जाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता लघु सिचाई विजय कुमार, अधिशाषी अभियंता जल निगम ओमवीर सिंह व कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगी पैनी नजर

संवाद सूत्र, महेबा : निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सभी लोग निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के समय किसी ने बाधा डालने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।

यह बात उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नादई में मतदाताओं को आगाह करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील केंद्र हो या संवेदनशील सभी पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। अगर किसी मतदाता को कोई परेशानी हो तो वह अधिकारियों से अपनी बात कह सकते हैं। चुनाव आचार संहिता के बारे में आप सभी लोगों को बता दिया गया है। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर भीड़ भाड़ एकत्रित न करें ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ वीके श्रीवास्तव ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि अगर कोई प्रत्याशी अनर्गल दबाव बनाने का प्रयास करेगा आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी। मतदाता शराब का प्रयोग न करें, जिससे माहौल खराब होता है। माहौल बिगड़ने पर भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने सिकरी रहमानपुर व अन्य गांवों में भी मतदाताओं को प्रेरित किया। इस मौके पर ग्रामीण एवं चुर्खी थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी