दिवाली पर प्रभु श्रीराम को लगा छप्पन भोग

उरई, जागरण संवाददाता : दिवाली पर ठड़ेश्वरी मंदिर में प्रभु श्रीराम को छप्पन भोग लगाया गया। इसके साथ ह

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 05:54 PM (IST)
दिवाली पर प्रभु श्रीराम को लगा छप्पन भोग

उरई, जागरण संवाददाता : दिवाली पर ठड़ेश्वरी मंदिर में प्रभु श्रीराम को छप्पन भोग लगाया गया। इसके साथ ही पवनसुत हनुमान को भी छप्पन भोग लगाते हुए भक्तों ने भजन-कीर्तन से भगवान श्रीराम का दरबार गूंज उठा।

गुरुवार भोर दिवाली पर सुबह से ही ठड़ेश्वरी मंदिर में छप्पन भोग की तैयारियां शुरू हुई और बाद सुबह 6:30 बजे भगवान श्रीराम और पवनसुत को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों भगवान की आरती की और भजन-कीर्तन में मंदिर के श्रद्धालुओं के साथ ही महिलाओं ने भाग लिया। जिससे प्रभु श्रीराम का दरबार भक्तिमय हो गया। वहीं बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। महंत सिद्धराम दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी छप्पन भोग प्रभु श्रीराम व पवनसुत को लगाया गया। दूसरी ओर, शाम के वक्त मंदिर में पुन भजन-कीर्तन का आयोजन भक्तों द्वारा गया है।

chat bot
आपका साथी