Ghaziabad: शादी की थी 19वीं सालगिरह, बाहर जाकर करना था डिनर, लेकिन दंपती में से एक ने उठाया खौफनाक कदम
Ghaziabad Crime News हरबंस नगर में शनिवार शाम शादी की 19वीं वर्षगांठ पर महिला का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। महिला को स्वजन के साथ रात को खाने पर बाहर जाना था। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। हरबंस नगर निवासी प्रमोद के अनुसार उनके भाई महेंद्र गौतम नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। हरबंस नगर में शनिवार शाम शादी की 19वीं वर्षगांठ पर महिला का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। महिला को स्वजन के साथ रात को खाने पर बाहर जाना था। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
हरबंस नगर निवासी प्रमोद के अनुसार, उनके भाई महेंद्र गौतम नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। शनिवार को उनके भाई और भाभी 45 वर्षीय मनीषा गौतम की शादी की 19वीं वर्षगांठ थी। दंपती के दो बेटे हैं 18 वर्षीय सार्थक और 16 वर्षीय दीपंकर।
बाथरूम में गई महिला
शनिवार रात स्वजन घर से बाहर खाने का कार्यक्रम बना रहे थे। उनकी भाभी ने दोनों बच्चों को शाम करीब सात बजे भोजन दिया। उसके बाद वह बाथरूम में चली गई। करीब 20 मिनट तक बाहर नहीं आने पर दोनों बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पिता को बताया।
फंदे से लटका हुआ था शव
अनहोनी की आशंका में उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस में महिला को एमएमजी जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।