अखिलेश ब्राह्मण रत्न से सम्मानित

उरई, जागरण संवाददाता : अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ दुबे के प्रस्ता

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 01:11 AM (IST)
अखिलेश ब्राह्मण रत्न से सम्मानित

उरई, जागरण संवाददाता : अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ दुबे के प्रस्ताव पर युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र दुहौलिया ने बुधवार को परशुराम सेना अध्यक्ष अखिलेश डीहा को बाह्मण रत्न से सम्मानित किया।

इस मौके पर श्री दुहौलिया ने कहा कि अखिलेश ने पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में गरीब, कमजोर व निर्दोष ब्राह्मणों के हित में जो काम किया है उससे उनका हित हुआ है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था देश के साथ ही इंग्लैंड, नेपाल, दुबई, ओमान, अमेरिका, अफ्रीका समेत कई देशों में ब्राह्मण हित के लिए कार्य करती है। प्रदेशाध्यक्ष भ्रष्टाचार प्रकोष्ठ रामजी उपरीम, अजय तिवारी, वैभव त्रिपाठी, अखिलेश रावत, रत्नेश त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, जितिन व्यास, आदित्य तिवारी और विजय मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी