टेंपों से गिरकर महिला की मौत, पति पर हत्या करवाने का आरोप

सादाबाद- जलेसर मार्ग पर गांव मढाका के पास बुधवार को टेपों से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM (IST)
टेंपों से गिरकर महिला की मौत, पति पर हत्या करवाने का आरोप
टेंपों से गिरकर महिला की मौत, पति पर हत्या करवाने का आरोप

संवाद सूत्र, हाथरस: सादाबाद- जलेसर मार्ग पर गांव मढाका के पास बुधवार को टेपों से गिरकर एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

गांव थरौरा शेर सिंह की पत्नी संगीता के बीच मुकदमा चल रहा है। शेर सिंह पुलिस विभाग में है। बुधवार को संगीता मुकदमे की तारीख पर हाथरस जा रही थी। गांव से सादाबाद के लिए एक टेंपो में बैठ गईं। जैसे ही टेंपो गंदे नाले के पास पहुंचा, वह टेंपो से गिर गईं। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। टेंपो में बैठी अन्य सवारियों ने अलीगढ़ निवासी उसके पिता को घटना की जानकारी दी। सीएचसी से महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही घायल संगीता ने दम तोड़ दिया। संगीता के पिता केहरी सिंह यादव निवासी क्वार्सी अलीगढ़ ने महिला के पति पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसका पति के साथ खर्चा आदि का मुकदमा चल रहा है। कोतवाल अतुल कुमार गौतम का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पेड़ काटने से मना करने पर युवक को पीटा : चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्हेपुर में पीपल का पेड़ काटने के विरोध में युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

अल्हेपुर निवासी आमिर ने बताया के वह बुधवार शाम को खेत पर गया। वहां राजू राशिद और आबिद पीपल के पेड़ को काट रहे थे। जब पेड़ को काटने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। ईंट से भी प्रहार किया। एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी