ट्राईसाइकिल व कान की मशीन ने दिया जिदगी को सहारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे उपकरण केक काटकर व फल बांटकर मनाया 70वां जन्मदिन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:11 AM (IST)
ट्राईसाइकिल व कान की मशीन ने दिया जिदगी को सहारा
ट्राईसाइकिल व कान की मशीन ने दिया जिदगी को सहारा

जासं, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपाइयों के लिए ही नहीं बल्कि दिव्यांगों के लिए भी कुछ खास था। दूसरों का सहारा लेकर जीवन में संघर्ष कर रहे दिव्यांगों को जब सहारे के रूप में ट्राई साइकिल, कान की मशीन (हियरिग एड), वॉकर बैसाखी मिली तो उनके चेहरों पर चमक दिखाई दी। गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर दिव्यांगों को 14 ट्राइसाइकिल, 26 बैसाखी, 18 कान की मशीन व 13 वॉकर बांटे गए।

जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुरसान ब्लॉक के गांव नगला सोरों निवासी विनीत को कान की मशीन (हियरिग एड) मिला है। करील निवासी अवतेश सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उन्हें स्वजन उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान को ले जाते हैं। आज ट्राईसाइकिल पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस रक्तदान शिविर, द्वितीय दिवस चश्मा वितरण, तृतीय दिवस स्वच्छता अभियान एवं चतुर्थ दिवस पर दिव्यांग भाई बहनों को उपकरण वितरित किए गए। सिकन्दराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व विधायक यशपाल चौहान, नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा आदि मौजूद थे। जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने संचालन किया। राजकुमार, रेखा, लोचन सिंह, हरिशंकर त्यागी, रंजीत, बांकेलाल, जसवंत, विनय कुमार, सरोज कुमारी, वीरेंद्र, अमित कुमार, प्रमिला देवी, कुणाल शर्मा, सीमा वर्मा, प्रीति, शीलेन्द्र कुमार, भान सिंह, बबली देवी, रेशम देवी, राम ठाकुर, सुखराम, सत्यम कुमार, रमा देवी, छोटे लाल, सत्यपाल सिंह आदि लाभार्थियों को उपकरण बांटे गए। महिला मोर्चा ने फल बांटे

भाजपा महिला मोर्चा ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीयल खेड़ा तथा चूनावाले डंडा स्थित गद्दा वाले मोहल्ला आदि स्थानों पर फल बांटे। महिला मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने कहा कि भाजपा 'सेवा ही संगठन है' के सिद्धांत पर कार्य करती है।

केक काटकर मनाया जन्मदिन

सर‌र्क्यूलर रोड स्थित नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी की अध्यक्षता में केक काटा गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि सेवा सप्ताह के कार्यक्रम बूथ तक होने चाहिए। कार्यक्रम में राम कुमार माहेश्वरी, मीतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, गगन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य उपस्थित थे।

सादाबाद के मुरली गॉर्डन में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की ओर से केक काटा गया। कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिलाध्यक्ष अमित पाराशर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लव वाष्र्णेय, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।

सहपऊ के गांव मानिकपुर पर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना (कृषक प्रभाग) के जिलाध्यक्ष लव वाष्र्णेय एवं उनके साथ योजना के कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर केक काटा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गांव मढाका में वंदे मातरम मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह चौधरी आदि ने केक काटा।

सिकंदराराऊ के गाव नगला सरदार कचौरा स्थित दवा फैक्ट्री जीवन आयुर्वेद भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वा जन्मदिन मनाया गया। मिष्ठान का वितरण किया गया। अध्यक्षता प्रबंध निदेशक राम अवतार सिंह चौहान ने एवं संचालन भाजपा के पूर्व मंडल संयोजक योगेश परमार ने किया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चौहान ने कहा कि छह वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री का देश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आने वाले वषरें में उनके द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर सतीश चौहान, विपिन चौहान, पुष्पेंद्र जादौन आदि मौजूद थे। प्रधानमन्त्री जन कल्याण योजना महिला सभा के बैनर तले फल, बिस्कुट व मिठाइया वाल्मीकि बस्ती नौरंगाबाद पूर्वी, भूतेश्वर कालोनी, गाँव लश्करगंज में वितरित किये गये। जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा, यशोदा वाष्र्णेय, राधा गुप्ता, रेखा वाष्र्णेय, सुशीला चौहान, गौरी माहेश्वरी, पवन राघव, सुमन मल्होत्रा, चंचल वाष्र्णेय, गुंजन माहेश्वरी, पिंकी वाष्र्णेय, मीना कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा आदि उपस्थित थीं।

हसायन में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिन पर फल वितरित किए। महिला मोर्चा की हसायन मंडल अध्यक्ष रामादेवी वाष्र्णेय, डॉली वाष्र्णेय, मिथिलेश शर्मा, ममता राय, कुसुम वाष्र्णेय, कीर्ति, रानी वाष्र्णेय, कुसुम चौहान, शकुंतला देवी वर्मा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी