जिले के 1.44 लाख बच्चों के लिए आई पाठ्य पुस्तकें

बीआरसी हतीसा पर कराया जाएगा किताबों का जल्द सत्यापन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Jun 2019 01:02 AM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 01:02 AM (IST)
जिले के 1.44 लाख बच्चों  के लिए आई पाठ्य पुस्तकें
जिले के 1.44 लाख बच्चों के लिए आई पाठ्य पुस्तकें

संवाद सहयोगी, हाथरस : बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ तक के सरकारी व अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किताबों का बंदोबस्त शासन ने कर दिया है। पाठ्य पुस्तकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रखवा दिया गया है। जुलाई में सत्यापन के बाद विद्यालयों में किताबों का वितरण कराया जाएगा।

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1057 प्राथमिक और 456 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी हैं। माध्यमिक के राजकीय और एडेड विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। एक अप्रैल से नवीन सत्र की शुरुआत हो गई थी, लेकिन डेढ़ महीने तक बच्चों को पुरानी किताबों के जरिए ही पढ़ना पड़ा। 21 मई को गीष्मकालीन अवकाश हो जाने के बाद विद्यालय बंद हो गए। अब एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एसएन सिंह के मुताबिक पुस्तकों का सत्यापन कराने के बाद वितरण कराया जाएगा। जुलाई के पहले हफ्ते में बच्चों को पुस्तकें मिल जाएंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी