दौड़ में दोनों भाइयों ने बनाया रिकॉर्ड

-एक ने 4:45 तो दूसरे ने 4:52 मिनट में जीती 16 सौ मीटर की दौड़। -मथुरा में आयोजित सेना भर्ती के दौरान दोनों भाइयों ने लगाई थी दौड़।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:03 AM (IST)
दौड़ में दोनों भाइयों ने बनाया रिकॉर्ड
दौड़ में दोनों भाइयों ने बनाया रिकॉर्ड

संवाद सूत्र, हाथरस : मथुरा में सेना में भर्ती के लिए दौड़ में सादाबाद के दो भाइयों ने सबसे तेज दौड़ लगाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक भाई ने क्लर्क तो दूसरे भाई ने जीडी के पद के लिए आवेदन किया था। दौड़ में सफल होने पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

कुरसंडा के गांव के रहने वाले उपेंद्र चौधरी किसान हैं। उपेंद्र ¨सह का बड़े बेटे देवेंद्र चौधरी ने मथुरा में हुई सेना भर्ती की दौड़ में एसकेटी क्लर्क पोस्ट के लिए आवेदन किया था। 15 नवंबर को इस पोस्ट की होने वाली दौड़ में उसने 16 सौ मीटर की दौड़ 4 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करके अभी तक आयोजित हुई दौड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उसने सभी प्रतियोगियों को करीब 300 मीटर पीछे छोड़ कर सफलता प्राप्त की। वहीं छोटे बेटे योगेंद्र चौधरी ने भी जीडी की पोस्ट के लिए आवेदन किया था। योगेंद्र ने भी अपने कोर की दौड़ में सभी प्रतियोगियों को करीब 150 मीटर पीछे छोड़कर 4:52 मिनट में दौड़ पूरी की।

जीता। दोनों बेटों के सफलता हासिल करने पर परिवार में हर्ष का माहौल है।

chat bot
आपका साथी