लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

संसू हाथरस मुरसान में कलक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव असरोई में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव क्षत-विक्षत हो चुका था। युवक सात दिन पहले घर से लापता हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 12:45 AM (IST)
लापता युवक का शव  पेड़ पर लटका मिला
लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

संसू, हाथरस : मुरसान में कलक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव असरोई में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव क्षत-विक्षत हो चुका था। युवक सात दिन पहले घर से लापता हुआ था।

युवक का गांव अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र में आता है। गांव निवासी योगेंद्र पुत्र नंदलाल के चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा 18 वर्षीय सचिन कुमार तीन अगस्त की सुबह 10 बजे से गायब था। घर न लौटने पर स्वजनों ने काफी तलाशा। युवक का पता नहीं चला। स्वजनों ने सात अगस्त को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मंगलवार की सुबह गांव से कुछ दूर विनोद शर्मा के खेतों के पास घने पेड़ों के बीच एक शव लटका हुआ ग्रामीणों को दिखा। शव सड़ी-गली अवस्था में था। स्वजनों ने उसकी पहचान अमित कुमार के रूप में की। चर्चा है कि युवक ने घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की है। कोतवाल प्रवीन कुमार मान ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार युवक सनकी किस्म का था। पहले भी घर से जा चुका था।

chat bot
आपका साथी