शादी के चार महीने बाद युवती की मौत, हत्या का लगा आरोप

मोहल्ला कोठीद्वार में सोमवार की सुबह हुई संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:49 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 06:49 AM (IST)
शादी के चार महीने बाद युवती की मौत, हत्या का लगा आरोप
शादी के चार महीने बाद युवती की मौत, हत्या का लगा आरोप

संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस) : मोहल्ला कोठीद्वार में युवती की शादी के महज चार महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराली फांसी लगाकर आत्महत्या का दावा कर रहे थे, लेकिन जब मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की।

गांव नगला चके मोहम्मदाबाद (फर्रूखाबाद) के रहने वाले सत्यपाल ¨सह ने 10 जुलाई 2018 को बेटी शिल्पी (25) की शादी मनोज कुमार पुत्र प्रेमबाबू निवासी कोठीद्वार के साथ से की थी। सत्यपाल ¨सह का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी। वे बाइक देने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। सत्यपाल के अनुसार सोमवार की सुबह शिल्पी ने मारपीट की सूचना दी थी। इसके थोड़ी देर बाद ही मनोज ने फोन कर ससुर को सूचना दी कि शिल्पी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सुन मायके वालों के होश उड़ गए। वे आनन-फानन सादाबाद पहुंचे।

बेटी के शव को देख उनका बुरा हाल हो गया। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को खबर दी। सत्यपाल ¨सह ने पति मनोज कुमार, ससुर प्रेमबाबू, जेठ सोनू व ननद के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों को आने में शाम हो जाने के कारण सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

झुलसी महिला ने दम तोड़ा

दुखद

-मुरसान के गांव खरगू की घटना, घरेलू कलह में लगाई थी आग

-महिला की मौत से परिवार में कोहराम, पुलिस में शिकायत नहीं संवाद सूत्र, मुरसान : गांव खरगू में दो दिन पहले खुद को आग लगाने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घरेलू कलह में महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। रविवार देर रात शव गांव लाया गया तथा अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रकरण में पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।

कुसमा देवी (38) पत्नी राजू ¨सह निवासी खरगू ने शुक्रवार को घटना को अंजाम दिया था। ग्रामीणों के अनुसार कुसमा की पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके कारण आवेश में आकर उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। कुसमा को गंभीर हालत में आगरा ले जाया गया था। रविवार रात को आगरा के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। देर रात ही परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सुबह तक अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला के तीन बेटे हैं। एसएचओ मुरसान जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि दो दिन पहले महिला के जलने की सूचना जिला अस्पताल से मिली थी। तब पुलिस भेजी गई थी। वहां से उसे रेफर कर दिया गया था। मृत्यु की जानकारी नहीं दी गई है। गर्भवती महिला ने खाया जहर

हाथरस : चंदपा के गांव मीतई में घरेलू कलह में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। चंदपा निवासी पायल (25) पत्नी संजय को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वह गर्भवती थी। इसलिए परिजन और ¨चतित थे। परिजनों ने बताया कि गेहूं में रखने वाली दवा का सेवन किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया। महिला को अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी