शक्तिपीठों पर भक्तों का रेला

नवमी पर घर-घर जिमाए कन्या लांगुरा बचों को बांटे उपहार ब्लर्ब- मंदिरों पर सजा फूल बंगला 56 भोग के दर्शन जयकारों से गूंजता रहा पूरा शहर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 01:42 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 01:42 AM (IST)
शक्तिपीठों पर भक्तों का रेला
शक्तिपीठों पर भक्तों का रेला

जागरण संवाददाता, हाथरस : नवरात्र के अंतिम दिन शहर के शक्तिपीठों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों पर जुटती रही। घर-घर में कन्या लांगुरा का पूजन कर उपहार बांटे गए। मंदिरों पर चना हलवा का प्रसाद बंटा। शाम को मंदिर जगमगा उठे। लोगों ने महाआरती के साथ फूल बंगला व 56 भोग का आनंद लिया।

रविवार को घर-घर में देवी की आराधना की गई। पथवारी मंदिर, बौहरे देवी मंदिर, रमनपुर, चामुंडा देवी मंदिर हाथुरसी देवी मंदिर, नेहरू देवी कालोनी मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही। बौहरे देवी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी। जगह-जगह देवी भक्तों ने शिविर लगाकर साग-पूड़ी, चना हलवा आदि का वितरण किया। भैरव मंदिर को भी भव्यता से सजाया गया। राम दरबार पर भी विधि-विधान के साथ देवी की पूजा की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। वेदमंत्रों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति

रमनपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर पर चल रहे यज्ञ की रविवार को पूर्णाहुति आचार्य पंकज शास्त्री की अगुवाई में वेदमंत्रों के साथ हुई। आचार्य ने सभी यजमानों से पूजन कराया। गोला आदि से पूर्णाहूति कराई। पंकज शास्त्री ने कहा कि इन आहूतियों से घर में सुख शांति रहती है। नागा बाबा संगम गिरी ने महामाई की आरती उतारी। कन्याओं का पूजन

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली की ओर से कन्या पूजन किया गया। ढोलक और मंजीरों के साथ सखियों ने भजन गाया। तत्पश्चात कन्या और लांगुराओं को भोजन कराया गया। अध्यक्ष एकता अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक रिचा अग्रवाल, जायंट्स सेक्रेटरी नूतन अग्रवाल, गीता मित्तल, नीरू अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल, कविता टालीवाल, रूचि अग्रवाल, काजल अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

जागरण में झूमे देवी भक्त

सादाबाद : कुरसण्डा के अटाकी माता मंदिर पर दुर्गाष्टमी पर विशेष आयोजन हुए। श्यामदास जी के पूजन के बाद देवी जागरण का श्रीगणेश हुआ। रूपेन्द्र सिंह नम्बरदार ने माता रानी की ज्योति प्रज्वलित की। जागरण कलाकारों ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। नौहझील, अलीगढ़, बुलंदशहर के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

chat bot
आपका साथी