दो कार्यक्रमों में आज भाग लेंगे पशुधन विकास मंत्री

हाथरस : प्रदेश के पशुधन विकास, लघु ¨सचाई व मत्स्य विभाग के मंत्री प्रो.एसपी ¨सह बघेल शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Oct 2017 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 06 Oct 2017 10:49 PM (IST)
दो कार्यक्रमों में आज भाग  लेंगे पशुधन विकास मंत्री
दो कार्यक्रमों में आज भाग लेंगे पशुधन विकास मंत्री

हाथरस : प्रदेश के पशुधन विकास, लघु ¨सचाई व मत्स्य विभाग के मंत्री प्रो.एसपी ¨सह बघेल शनिवार को जिले में आएंगे। वह यहां दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रो. एसपी ¨सह बघेल शनिवार को दोपहर एक बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। इसके बाद वह 1:20 बजे दयाल सत्संग भवन, नवग्रह मंदिर, अलीगढ़ रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर 26 जुलाई को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 60 फीसद अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। इसके आयोजक रविबाबू बघेल हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी डा.राजीव ¨सह ने सभी प्रतियोगियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। यहां से वह एटा चले जाएंगे और सायं 7 बजे वाल्मीक मंदिर पूरन गंज निकट लक्ष्मी टाकीज सिकंदराराऊ में अखिल भारतीय वाल्मीक महासभा द्वारा आयोजित महार्षि वाल्मीक शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी