येद्दयुरप्पा के इस्तीफे से कांग्रेसी गद्गद

संवाद सहयोगी, हाथरस : कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा ने शक्ति प्रदर्शन से पहल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 12:29 AM (IST)
येद्दयुरप्पा के इस्तीफे से कांग्रेसी गद्गद
येद्दयुरप्पा के इस्तीफे से कांग्रेसी गद्गद

संवाद सहयोगी, हाथरस : कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा ने शक्ति प्रदर्शन से पहले ही इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने की घोषणा करते ही जिले भर के कांग्रेसी फूले नहीं समाए। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।

जिला कांग्रेस कमेटी के बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्साहित कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर सोनिया गांधी व राहुल गांधी को बधाई दी। ढोल-नगाडे़ के बीच खुशी में झूम उठे। जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने इसे सत्य की जीत बताया तथा जिला प्रवक्ता डा. मुकेश चंद्रा ने कहा कि भाजपा का पाप का घड़ा भर गया है। अब अन्य राज्यों में भी जहां-जहां केंद्र सरकार ने शक्ति का दुरुपयोग कर राज्यपालों के माध्यम से जबरन सरकारें बनाई हैं, वहां भी इनका यही हश्र होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. रिषी कुमार कौशिक, महामंत्री शशांक पचौरी, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, ठाकुर कृपेंद्र ¨सह, सभासद निशांत उपाध्याय, एनएसयूआइ के प्रदेश संयोजक आदित्य शर्मा, संगम खान, आदि उपस्थित रहे।

शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अब भाजपा का अंत निश्चित है। कर्नाटक में राज्यपाल ने पक्षपात कर भाजपा को आमंत्रित किया, मगर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय देकर सिद्ध कर दिया कि गंदी राजनीति सफल नहीं होगी। कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर ढोल बजाकर मिठाई बांटी गई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, अविनाश पचौरी, गिरिराज ¨सह गहलोत, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पप्पू पंडित, कपिल नरूला, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

सिकंदराराऊ : कर्नाटक में भाजपा के 'नाटक' का पटाक्षेप होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए जश्न मनाया तथा आतिशबाजी करके मिठाई बाटी। कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। जिला उपाध्यक्ष जहीरुद्दीन पीरजादा की अध्यक्षता व तौहीद कुरैशी के संचालन में हुई बैठक में पीसीसी सदस्य एवं सेवादल जिलाचीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि कर्नाटक में येद्दयुरप्पा का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है। भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करके सत्ता पर काबिज होना चाहती थी, लेकिन काग्रेस व जेडीएस के विधायकों की एकजुटता के चलते उसके मंसूबे नाकामयाब हो गए।

इस अवसर पर नवेद अहमद खां, अखलाक भारती, अफजल कुरैशी, निखिलवर्ती पाठक, विधानसभा क्षेत्र सचिव अब्दुल्ला कुरैशी, वसीम राइन, इंजीनियर सम्मद अली, डा. मुमताज खान, माशेअल्ला, रमेश चौहान, राजीव वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी