स्कूलों में दीपोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में हुईं प्रतियोगिताएं स्कूलों को किया गया रोशन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 12:57 AM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 12:57 AM (IST)
स्कूलों में दीपोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम
स्कूलों में दीपोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, हाथरस : दीपोत्सव का उल्लास स्कूलों में भी दिखा। शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विभिन्न आयोजन हुए। इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की पहल भी हुई।

लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कंपटीशन हुआ। ग्रीटिग कार्ड में गोविद हाउस के खजान सिंह प्रथम, केशव हाउस के सौम्य चौधरी द्वितीय व गोविद हाउस के हेमंत पौरुष व केशव हाउस के आदेश सारस्वत तृतीय रहे। जूनियर वर्ग ने पूजा की थाली सजाई, जिसमें माधव हाउस के विवेक सिंह प्रथम, केशव हाउस की जाह्नवी उपाध्याय द्वितीय व केशव हाउस के मनी शर्मा व अभिषेक तृतीय रहे। सब-जूनियर वर्ग की दीपक सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा-प्रथम से गोविद हाउस के नमन सेरोत प्रथम, पुण्य शर्मा द्वितीय व माधव हाउस के अनिरुद्ध सिकरवार तृतीय रहे। कक्षा-द्वितीय से माधव हाउस के अनंत उपाध्याय प्रथम, देवांश अग्रवाल द्वितीय व गोविद हाउस के आदित्य तृतीय रहे।

इको फ्रेंडली दीपावली मनाई :

आरपीएम पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। पोस्टर मेकिग, रंगोली, ग्रीटिग कार्ड मेकिग थाली मेकिग और छोटे बच्चों ने दीपक सजाकर प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक डॉ.उमाशंकर शर्मा ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी : एमएलडीवी पब्लिक इंटर कालेज हाथरस में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। गौरी, हर्षिता, अनन्या, देवांशी, आंकाक्षा, श्रुति, सलोनी, महक, हर्षिता, रिद्धी, बबली, सुहानी, पहल, विश्वजीत, मोहक गुप्ता पारुल, कौशिकी, दीपाली, अलका, नेहा, दिव्या, महक, चि़त्रांशी, शिवानी ने दीपोत्सव को जगमग कर दिया।

एसएसडी में प्रतियोगिता :

सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली बनाओ, थाली सजाओ, दीपक सजाओ, चित्र कला आदि प्रतियोगिताएं हुईं। चारों हाउसों नैऋत्य, आग्नेय, ईशान, वायव्य हाउस के वि़द्यार्थियों ने भाग लिया। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चंद्र शर्मा व उपप्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा ने सभी का अवलोकन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले हाउस को पुरस्कृत किया। धनतेरस पर स्कूल में लगा मेला : आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व को लेकर धनतेरस पर विशाल दीपावली मेला आयोजित किया गया। इसमें रमन, रामानुजम, कलाम व बोस हाउस के बच्चों ने खाने पीने व अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाए। बच्चों को स्टॉल लगाकर व्यापार करने के टिप्स भी दिए गए। मुख्य अतिथि नन्नूमल गुप्ता, स्कूल प्रबंधक पुनीत कुमार, प्रदीप सेंगर, एपी सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी