धोबी पटका तकनीक से कपड़ों में लाइए सफेदी

वांशिग मशीन में ठंड में गर्म पानी से धो सकते हैं मैले कालर वाले कपड़े -घर पर ही बनाइए पेटीज और बर्गर बाजार में तीन तरह के माइक्रो ओवन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:39 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:39 AM (IST)
धोबी पटका तकनीक से  कपड़ों में लाइए सफेदी
धोबी पटका तकनीक से कपड़ों में लाइए सफेदी

जासं, हाथरस : त्योहारी (फेस्टिव) सीजन शुरू हो चुका है। नया हो या पुराना घर, नए और आधुनिक तकनीक के सामान की खरीद चल रही है। इलेक्ट्रोनिक आइटम में एलईडी, फ्रिज, माइक्रो ओवन और वाशिग मशीनें आधुनिक तकनीकी के साथ उपलब्ध हैं। इन उपकरणों को उपहार में देकर अपनों के घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। लांग लाइफ मेंटिनेंस के लिए एक्सटेंड वारंटी के साथ कैशबैक की सुविधा भी उपलब्ध है।

बाजार में आजकल आधुनिक तकनीक के साथ 32 इंच से लेकर 75 इंच तक एलईडी टीवी उपलब्ध हैं। एचडी, फुल एचडी, यूएचडी और क्यू एलईडी आधुनिक तकनीक सुविधा के साथ उपलब्ध हैं। अधिक पिक्सल एलईडी की पिक्चर को और अधिक आकर्षक बनाते हैं। वहीं क्यू एलईडी में प्रोसेसर होने के साथ 100 फीसद कलर वोल्यूम की सुविधा है। एक साथ साउंड बार और एलईडी साउंड का आनंद लेते हुए घर बैठे बड़े पर्दे पर टीवी का आनंद ले सकते हैं। इसमें वाइफाइ की सुविधा इसे और अधिक स्मार्ट बनाता है। मोबाइल फोन की स्क्रीन का आनंद एलईडी की स्क्रीन पर टच स्क्रीन से आसानी से मोबाइल चलाकर मोबाइल के बड़े डिस्पले का आनंद ले सकते हैं। एलईडी पर पहले एक साल की वारंटी थी, अब तीन साल की वारंटी है। विभिन्न बैंकों में खाते के साथ एटीएम के साथ कैशबैक की सुविधा है।

फ्रिज के बाजार में आधुनिक तकनीक से क्रांति आई है। बाजार में अब चार दरवाजा वाले फ्रिज भी उपलब्ध हैं। इस फ्रिज की खासियत यह है कि यह बिल्ट इन टैबलेट है। इस फ्रिज की खासियत यह है कि इसमें टैबलेट फिट है। रसोई में यू ट्यूब चलाकर व अन्य माध्यम से नई रेसिपी की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही मनचाहा गीत और पिक्चर सुन-देख सकते हैं। इसकी बुकिग स्टार्ट हो चुकी है जो कि 18 नवंबर तक चलेगी।

माइक्रोवेव ओवन तीन तरह के सोलो, ग्रिल व कनवेक्शन उपलब्ध हैं। सोलो में खाना गर्म करने के साथ ग्रिल में आप आलू, शकरकंद व अन्य खाद्य वस्तु को खाने के लिए भून सकते हैं। वहीं कनवेक्शन माडल में पेटीज व बर्गर जैसी खाद्य वस्तुएं बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं।

वाशिंग मशीन में आधुनिक तकनीक के साथ पुरानी तकनीक शामिल है। जिस तरह धोबी परंपरागत ढंग से हाथ से पकड़कर जमीन पर पटकर कपड़े धोते हैं, वैसे आप वांशिग मशीन से कपड़े धो सकते हैं। इसे टंबल वाश कहा जाता है। कालर और कफ अधिक मैले होने पर इसमें अलग से रगड़कर सिक में धोने की सुविधा है। सेमीआटोमेटिक के अलावा टापलोड व फ्रंट लोड की सुविधा है। बिजली बचाने के लिए डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलाजी है। वहीं ठंड में गर्म पानी से कपड़े धोने के लिए आप पानी गर्म कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी