रैली के जरिए भाजपा दिखाएगी पूरी ताकत

तैयारियां रैली की सफलता को प्रत्येक विधानसभा में होगी बैठक महिला मोर्चा की पदाधिकारी करेंगी चाय पर चर्चा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 12:45 AM (IST)
रैली के जरिए भाजपा दिखाएगी पूरी ताकत
रैली के जरिए भाजपा दिखाएगी पूरी ताकत

जासं, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पूर्व ही विजय संकल्प रैली निकालकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत का अहसास कराएगी।

रैली की सफलता को लेकर भाजपाई बुधवार से बैठक कर समर्थन जुटाएंगे। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि जनपद में 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रॉयल पैलेस सादाबाद, 14 फरवरी को हाथरस भाजपा कार्यालय, 15 फरवरी को सिकंदराराऊ विधायक कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा। जिला संयोजक हरीशंकर राना ने बताया कि सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर गांव-गांव घूमेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। बैठक में एसपीएस चौहान, चंद्रवीर ¨सह, मोहन पंडित, विपुल, अशोक अग्रवाल, विशाल दीक्षित मौजूद रहे। हर घर है भाजपा का घर

संस, हाथरस : भाजपा महिला मोर्चा मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने किया। कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम 2019 में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए आगाज है और प्रत्येक कार्यकर्ता मंडल, सेक्टर तथा बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम किया जाएगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं का हमेशा सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष प्रेम ¨सह कुशवाह, मनीषा पाठ, रामवीर माहौर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी