चौ. अजित सिंह आज सादाबाद में

हाथरस : सादाबाद इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित ¨सह मौसम के मारे किस

By Edited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 12:50 AM (IST)
चौ. अजित सिंह  आज सादाबाद में

हाथरस : सादाबाद इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित ¨सह मौसम के मारे किसानों से सीधा संवाद करेंगे। किसान पंचायत के लिए रालोद के प्रदेश महासचिव डॉ. अनिल चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव गिरेन्द्र चौधरी व प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, रालोद जिलाध्यक्ष रमेश ¨सह ठेनुआ एवं उनकी टीम एक सप्ताह से सादाबाद विधान सभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों के गांवों में जनसम्पर्क में जुटी है। तीनों ब्लॉकों के किसानों की काफी फसल ओलावृष्टि व बरसात से नष्ट हो चुकी है।

कुदरत की कहर से बर्बाद और सदमे से जान गंवाने वाले किसानों की समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए रालोद के मुखिया चौ. अजित ¨सह शुक्रवार को सुबह 11 बजे सादाबाद इण्टर कॉलेज में आयोजित किसान पंचायत में किसानों से रूबरू होंगे।

chat bot
आपका साथी