बंबे में मिला बच्चे का शव

हाथरस : सादाबाद रविवार की शाम लापता हुए बच्चे का शव सोमवार को बंबे में पड़ा मिला। बिसावर के गांव

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 12:44 AM (IST)
बंबे में मिला बच्चे का शव

हाथरस : सादाबाद रविवार की शाम लापता हुए बच्चे का शव सोमवार को बंबे में पड़ा मिला।

बिसावर के गांव नगला मदारी निवासी सुरेन्द्र ¨सह का पांच वर्षीय पुत्र मनु रविवार को घर के सामने खेल रहा था। शाम करीब छह बजे गायब हो गया था। परिजन रात में गांव और आसपास उसे तलाशते रहे फिर कोतवाली जाकर अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी।

सोमवार को किसी अनहोनी की आशंका देखते हुए गांव के बंबे में गोताखोर की मदद से खोजबीन की गई तो बच्चे का शव मिल गया। गांव के कुछ लोग इसे हादसे मान रहे हैं। बच्चे को बंबे के निकट ही दफना दिया गया। बता दें कि कुछ माह पहले यहां इसी बंबे में एक बच्ची गिर गई थी, दूसरे दिन गांव से कुछ आगे उसका शव मिला था।

chat bot
आपका साथी