संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ की मौत

4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 10:49 PM (IST)
संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ की मौत
संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ की मौत

हरदोई : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौथेलिया में एक अधेड़ की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के पीछे परिवारजन मानसिक रुप से परेशान होने पर स्वयं को गोली मारने की बात कह रहे हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कौथेलिया निवासी शैलेन्द्र विजय सिंह मंगलवार की सुबह घर में गोली लगने से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के विषय में मृतक के पुत्र शैलेश सिंह ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व गांव निवासी कौशल की हत्या हुई थी। जिसमें उनके पिता नामजद थे। घटना के समय उनको आठ माह तक जेल में रहना पड़ा था। उनकी मां की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। हत्या के मामले में इस माह जजमेंट आना था। इससे वह परेशान रहते थे। उसी के चलते उन्होंने स्वयं ही तमंचे से गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। वह दो भाई व दो बहनें है। शहर कोतवाल शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक परिवारजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी