साइकिल पर सवार हुई रीता, तो हाथी से मैदान में उतरे मन्नान

हरदोई संडीला विधान सभा सीट से भाजपा की टिकट घोषणा के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक समीकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:10 PM (IST)
साइकिल पर सवार हुई रीता, तो हाथी से मैदान में उतरे मन्नान
साइकिल पर सवार हुई रीता, तो हाथी से मैदान में उतरे मन्नान

हरदोई: संडीला विधान सभा सीट से भाजपा की टिकट घोषणा के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण ही बदल गए हैं। 2017 के चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान वैसे तो चुनाव के कुछ समय बाद ही बसपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर निगाहें थीं। पूर्व विधायक कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रानी रीता सिंह भाजपा छोड़कर साइकिल पर सवार हुई, तो अब्दुल मन्नान बसपा प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

2012 चुनाव में सपा से कुंवर महावीर सिंह 84,644 मत हासिल कर विधायक बने थे। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में अब्दुल मन्नान ने 65,510 वोट हासिल किए थे। वर्ष 2017 के चुनाव में सिटिग विधायक कुंवर महावीर सिंह चुनाव मैदान से बाहर रहे थे तो सपा से अब्दुल मन्नान ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें 69959 वोट मिले। जनता ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल को 90362 वोट देकर विधायक चुना। 2022 के चुनाव में भाजपा से टिकट की चाहत में पूर्व विधायक कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रानी रीता सिंह भाजपा में शामिल हुईं थी। लेकिन उन्हें टिकट न देकर भाजपा ने अलका अर्कवंशी को अपना प्रत्याशी बनाया तो रानी रीता सिंह शनिवार को फिर से सपा में शामिल हो गईं।

उनके समर्थकों का कहना है कि वह सपा से प्रत्याशी भी घोषित हो गई हैं। वहीं सपा से डा. अश्वनी सिंह भी मजबूत दावेदार हैं। भाजपा से प्रत्याशी की घोषणा और सपा से भी करीब करीब स्थिति साफ हो जाने के बाद अब्दुल मन्नान अपने पुराने दल बसपा से मैदान में आए हैं।

chat bot
आपका साथी