शादी से पहले परिवारजन को बेहोशकर प्रेमी संग भागी

-दस दिन बाद आनी थी पुत्री की बरात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:05 PM (IST)
शादी से पहले परिवारजन को बेहोशकर प्रेमी संग भागी
शादी से पहले परिवारजन को बेहोशकर प्रेमी संग भागी

बेनीगंज (हरदोई) : शादी से करीब 15 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के पांच सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिला अस्पताल में होश आने पर स्वजनों को घटना की पूरी जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। में भर्ती कराया।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महीनकुंड निवासी एक युवती की परिवारजन ने शादी तय कर दी और दो मई को बरात आनी है। युवती का दूर के एक रिश्तेदारी के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। स्वजन इसके खिलाफ थे और उसकी शादी तय कर दी। शादी से पहले बुधवार की रात युवती ने बाबा, पिता, मां, बहन और बहनोई को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जब यह लोग बेहोश हो गए तो युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। गुरुवार दोपहर बाद जब स्वजन को होश आया तो उन्होंने पुत्री की खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अस्पताल में होश आने के बाद परिवारजन ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी।

कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पालिका के जेई, सफाई निरीक्षक सहित 14 पर छेड़छाड़ की एफआइआर

: संडीला (हरदोई): नगर पालिका परिषद के जेई (अवर अभियंता) और सफाई निरीक्षक सहित 14 लोगों पर एक महिला ने पुत्रियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बे के एक मुहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके मकान के दो रास्ते हैं, जिसमें नगर पालिका कर्मचारी वीरवल बंद कराना चाहते हैं। इसी बात को लेकर अक्टूबर 2020 को नगर पालिका के जेई धर्मेंद्र शाह, सफाई निरीक्षक सौरभ मिश्रा, शशिकांत सहित 14 लोग उसके दरवाजे पर आए और रास्ता बंद करने लगे। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए उसकी नाबालिग पुत्रियों से छेड़छाड़ और मारपीट की। बचाने आए पति को भी मारापीटा और कपड़े फाड़ दिए। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी