कलेवा के समय सखियों ने की हंसी-मजाक

05 एचदाई की। इसके उपरांत बरात विदा होकर अवधपुर पहुंचती है। अवधपुर को खूब सजाया गया था। चारो ओर खुशी का वातावरण था। निर्देशन विष्णु कुमार दत्तात्रेय ने किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक व संचालक रामप्रकाश शुक्ला, प्रेम शंकर द्ववेदी, राकेश कुमार गुप्ता, वियोग चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 11:26 PM (IST)
कलेवा के समय सखियों ने की हंसी-मजाक
कलेवा के समय सखियों ने की हंसी-मजाक

हरदोई : ब्रजरास विलास लीला मंडल के द्वारा आयोजित श्रीराम लीला में मंगलवार को कलेवा, विदाई व अवधपुर प्रवेश लीला का मंचन किया गया। बरात का स्वागत करने के बाद पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद कलेवा का आयोजन किया गया। कलेवा के समय चारो भाइयों ने भोजन किया। इसके पूर्व मिथिला की सखियां हंसी करती हुई राम-लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न को अपने साथ विवाह मंडल की ओर ले जाती हैं। मार्ग में बहुत प्रकार से मजाक करती है। विवाह के उपरांत कलेवा का दर्शन कराया गया। चारो भाइयों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कलेवा के उपरांत विदाई का मंचन किया गया। विदाई के समय मिथिला वासी सभी रो पड़े। काफी मार्मिक ²श्य हो गया। लीला देख रहे लोगों के भी आंसू निकल आए। जब स्वयं जनक जी ने अपनी बेटी की विदाई की। इसके उपरांत बरात विदा होकर अवधपुर पहुंचती है। अवधपुर को खूब सजाया गया था। चारो ओर खुशी का वातावरण था। निर्देशन विष्णु कुमार दत्तात्रेय ने किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक व संचालक रामप्रकाश शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, राकेश कुमार गुप्ता, वियोग चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी