अपनों के लिए अपनों के बीच घर में रहे लोग

लॉकडाउन के प्रति लोग स्वयं ही जागरूक होने लगे है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM (IST)
अपनों के लिए अपनों के बीच घर में रहे लोग
अपनों के लिए अपनों के बीच घर में रहे लोग

हरदोई : कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सप्ताह में दो दिन होने वाले बंद के प्रति लोग स्वयं ही जागरूक होने लगे हैं। अपनी और परिवार की सेहत के लिए वह बाहर नहीं निकल रहे हैं। बंद के प्रथम दिन लोगों ने अपने परिवार के बीच समय बिताया। वहीं जो लोग सड़कों पर घूमते दिखे भी उनकी पुलिस कर्मियों ने खबर ली। बगैर कारण घर से निकलने वालों को वापस भेजा गया। पालिका प्रशासन की ओर से शहर में सैनिटाइजेशन कराया गया।

कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग स्वयं ही अपने को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे है। शासन की ओर से सप्ताह में दो दिन का बंद होने पर लोग अब स्वयं ही घर से नहीं निकल रहे है। वह घर से निकलने से बच रहे है और परिवार के साथ समय बीता रहे है। बंद के प्रथम दिन शनिवार को शहर की अधिकांश सड़कें सूनी रहीं। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मेडिकल स्टोर को छोड़ अन्य दुकानें बंद रहे। दवा की दुकान पर भी लोगों की काफी कम भीड़ रही। शहर के लोगों ने अपनों के बीच समय गुजारा। शहर में लोगों ने परिवार के साथ टीवी देखकर या वीडियो गेम खेल कर समय गुजारा। कुछ लोग अपने बड़े बुजुर्गो के साथ बैठ बातचीत की। परिवार के सारे सदस्यों को दो -दिन ही सही एक साथ देखकर बुजुर्गो के चेहरों में खुशी दिखी।

सकारात्मक रहेंगे परिणाम : शहर के मुहल्ला आशा नगर निवासी अजय शुक्ला ने बताया कि सप्ताह में दो दिन पूर्ण बंद के सकारात्मक परिणाम रहेंगे। बाजार में लोगों के न पहुंचने और सैनिटाइजेशन होने से कोरोना के वायरस के फैलाव से राहत मिलेगी। शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी अनिल कुमार का कहना है कि कोरोना से सावधानी ही बचाव है। इसलिए बंद के दौरान सभी घर पर ही रहे और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। बाहर निकलने वालों की ली खबर : बंद के दौरान लोगों को अति आवश्यक कार्य के लिए छूट दी गई। मगर कुछ लोग अनावश्यक बाइक से घूमते नजर आए। जिनकी चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने खबर ली। सही कारण न बताने पर उनको हिदायत देकर वापस घर भेजा गया। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जिले में भ्रमण करते रहे और आने जाने वालों से पूछताछ की। शहर को कराया गया सैनिटाइज : बंद के दौरान पालिक प्रशासन की ओर से पूरे दिन शहर को सैनिटाइज कराने का अभियान चलाया गया। शहर के कलक्ट्रेट परिसर से लेकर मुख्य बाजार को सैनिटाइज कराया गया।

chat bot
आपका साथी