सांसद विधायक में गुटबाजी से संकल्प यात्रा का रंग हुआ फीका

द्बठ्ठ द्घद्बद्दद्धह्लद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ द्घद्बद्दद्धह्लद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ द्घद्बद्दद्धह्लद्बठ्ठद्द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 10:32 PM (IST)
सांसद विधायक में गुटबाजी से संकल्प यात्रा का रंग हुआ फीका
सांसद विधायक में गुटबाजी से संकल्प यात्रा का रंग हुआ फीका

पिहानी : भाजपा सांसद जय प्रकाश रावत और विधायक श्याम प्रकाश के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी गुटबाजी से गांधी संकल्प यात्रा का रंग फीका फीका नजर आया। पंचायत चुनाव की अगले वर्ष बजने बाली बीन के आगे कार्यकर्ता अपने अपने सुर में नाचते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सोमवार को पिहानी ब्लाक और मंगलवार को हरियावां ब्लाक में सांसद और विधायक ने गांधी संकल्प यात्रा में भाग लिया। दोनों ही दिन कार्यकर्ताओं की गुटबाजी से दोनों ही नेताओं को दो चार होना पड़ा। सांसद का प्रोग्राम कई ऐसी जगह लगा दिया गया, जो चुनाव में विरोधी थे। यह सब विधायक समर्थकों को नागवार गुजरा, वही सांसद और विधायक भी कुछ भटके भटके नजर आए। हरदोई की आवास विकास कालोनी में एक पास रहने वाले दोनों माननीय अपनी अलग गाड़ी व अलग समय से कार्यक्रमों में पहुंचे। जो चर्चा विषय बना हुआ है। सोमवार को कार्यक्रम के समापन पर पिहानी भाजपा कार्यालय पर सांसद और विधायक के समर्थक आपस में खुले आम भीड़ गए। जो यह दर्शाता है कि दोनों में आपसी द्वंद्व बहुत जबर्दस्त है। जिसको न सांसद रोक पा रहे हैं और न ही विधायक। मंगलवार को भी यात्रा जब हरियावां ब्लाक के बखरिया गाँव के निकट से शुरू हुई तो अलग अलग गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मनमुटाव का अहम कारण अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव है। हर कोई अपनी ग्राम सभा में सांसद विधायक का नजदीकी दिखा जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटा है। फिलहाल आपसी मनमुटाव कार्यकर्ताओं का अपने चरम पर है। जिसको सांसद विधायक भी आपसी सामंजस्य न दिखाकर गुटबाजी को और हवा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी