जाम की समस्या दूर करने के लिए बने बाईपास

हरदोई : सवर्ण चेतना सभा की ओर से उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शहर की जाम समस्या के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:33 PM (IST)
जाम की समस्या दूर करने के लिए बने बाईपास
जाम की समस्या दूर करने के लिए बने बाईपास

हरदोई : सवर्ण चेतना सभा की ओर से उप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शहर की जाम समस्या के निदान के लिए बाईपास बनाए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा कि शहर में वाहनों के चलते आए दिन जाम का संकट रहता है। जाम के साथ बड़े वाहनों के आवागमन से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कहा कि बाईपास बहुत दिनों से प्रस्तावित है लेकिन किसी कारण वश बाईपास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। अगर बाईपास बन जाता है तो बड़े वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर नहीं होगा जिससे जाम के साथ-साथ दुर्घटनाओं पर रोक लग जाएगी।

मांग की कि प्रस्तावित बाईपास जल्द से जल्द बनवाया जाए। यदि शीघ्र निर्माण न किया गया तो सभा के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में शिवम गुप्ता, योगेश सिह, शिवमोहन शुक्ला ,प्रतिमा मिश्रा, प्रांजल शुक्ला, समता शर्मा, विजय पांडेय, ऋतुराज त्रिपाठी, पुनीत शुक्ला, सरोज शुक्ला, मोहित ,अनूप दीक्षित शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी