कमला, रामऔतार और मुनेश्वर बने प्रधान

हरदोई, जागरण संवाददाता : जिले में गुरुवार को चार पदों के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम मतगणना के बाद शनि

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 05:41 PM (IST)
कमला, रामऔतार और मुनेश्वर बने प्रधान

हरदोई, जागरण संवाददाता : जिले में गुरुवार को चार पदों के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम मतगणना के बाद शनिवार शाम घोषित कर दिए गए। विजयी हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया तो फूलमालाएं पहना कर उन्हें बधाई भी दी।

जनपद में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद और ग्राम प्रधान के तीन पद के लिए मतदान बीते गुरुवार को हुआ था। इन पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती शनिवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर कराई गई। शाम तक सभी के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। कोथावां विकास खंड की ग्राम पंचायत तेरिया में प्रधान पद के लिए कमला देवी और रामनाथ के बीच एक पर एक मुकाबला था। परिणाम कमला देवी के पक्ष में रहे। उन्हें 231 मत मिले, जबकि रामनाथ को 184 वोट मिले। इस तरह कमला 47 वोट से विजयी घोषित की गई।

अहिरोरी विकास खंड की ग्राम पंचायत कसमंडी में भी प्रधान पद पर रामऔतार और श्रीकृष्ण के बीच सीधा मुकाबला हुआ। 1072 मत पाकर रामऔतार को विजेता घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी श्रीकृष्ण को 566 वोट मिले। जीत का अंतर 506 वोट का रहा।

भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत सिलवारी में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मुनेश्वर प्रसाद ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी को 287 मत से पराजित कर दिया। मुनेश्वर प्रसाद को 742, निर्मला देवी को 455 और सुरेश को 142 वोट प्राप्त हुए।

भरावन विकास खंड में सिकंदरपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ था। यहां शेर बहादुर सिंह 469 वोट पाकर चुनाव जीत गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर को 419 वोट मिले। जीत का अंतर 50 वोट का रहा।

chat bot
आपका साथी