एक दिन में निकले 10 पॉजिटिव, संख्या 33 पहुंची

10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग 10 ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 10:17 PM (IST)
एक दिन में निकले 10 पॉजिटिव, संख्या 33 पहुंची
एक दिन में निकले 10 पॉजिटिव, संख्या 33 पहुंची

हरदोई : शनिवार को कोरोना का कहर तेजी से बढ़ा। एक दिन में 10 प्रवासियों में पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिसमें दिल्ली से लौटे ब्लाक बावन क्षेत्र के दंपती के साथ ही तहसील संडीला क्षेत्र में पांच और ब्लाक पिहानी में तीन लोग शामिल हैं। लखनऊ से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को कोविड लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 33 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें दो स्वस्थ हो चुके हैं।

लॉकडाउन के चलते प्रवासियों का घर वापसी का क्रम जारी है। वैसे तो रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रवासियों की थर्मल स्कैनिग कराई जा रही है। उन्हें संस्थागत और होम क्वारंटाइन में भी रखा जा रहा है। बुखार के लक्षण मिलने पर जांच भी कराई जा रही है। 21 मई को जांच के लिए जिले से 137 सैंपल भेजे गए थे। जिनमें पिहानी से 17, संडीला से 34, शाहाबाद से 24, बिलग्राम से 37, मल्लावां से 24 एवं बावन से 2 सैंपल थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक साथ दस लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि पॉजिटिव मिले केस में संडीला के तीन, भरावन के दो, पिहानी के जाजूपारा के तीन और बावन के सकाहा के दंपती शामिल हैं। बावन के सकाहा के दंपती दिल्ली से आए हैं और अन्य सभी महाराष्ट्र से आए हैं।

chat bot
आपका साथी