संदिग्ध हालात में महिला की मौत

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक महिला की संदि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jan 2018 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 07:45 PM (IST)
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
संदिग्ध हालात में महिला की मौत

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। मृतका कई वर्ष से गाजियाबाद के खोड़ा में रह रही थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने घटना गाजियाबाद क्षेत्र में होने की बात कहते हुए पीड़ितों को वहीं रिपोर्ट लिखाने को भेज दिया है।

बहादुरगढ़ के शेरपुर गांव निवासी मुबीन अली के पुत्र जाहिद का निकाह 2011 में जिला बुलंदशहर के धमैड़ा अड्डा निवासी शौकत अली की पुत्री सन्नो के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही जाहिद अपनी बेगम सन्नो को लेकर गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रह रहा था। सन्नो के भाई सलमान ने बताया कि निकाह के बाद से ही सन्नो की सास उसको परेशान करने लगी। सन्नो ने बेटी को जन्म दिया। इस पर ससुरालवालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। दो वर्ष पूर्व सन्नो विवाद से ही मायके में आकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि माह पूर्व सन्नो के ससुराल वाले बुलंदशहर आए थे। वहां दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई वार्ता के बाद सन्नो ससुराल चली गई थी।

पति जाहिद ने रविवार सुबह सलमान को फोन कर सन्नो की तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर वह खोड़ा पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं था। उसने जाहिद को फोन किया तो उन्होंने सन्नो की मौत होने और उसका अंतिम संस्कार गांव शेरपुर में करने की बात कही। सन्नो की मौत की सूचना पर सलमान ने अपने परिजन को जानकारी दी। दोपहर में सन्नो के परिजन शेरपुर गांव पहुंचे तो मृतका का शव कमरे में रखा हुआ था। परिजन ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरा न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी डालचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ससुराली भाग गए।

------

मृतका की मौत गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुई है। यहां तो उसका अंतिम संस्कार करने के लिए लाया गया था। इसके लिए मृतका के परिजन को गाजियाबाद भेज दिया गया है। साथ ही शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी गढ़

chat bot
आपका साथी