महिला का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर किया हत्या का प्रयास, पति व देवर ने सिगरेट से दागा

भारती की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे कार में डालकर उसके मायके लेकर पहुंचे। जहां आरोपित उसको मृत समझते हुए गांव के निकट हनुमान मंदिर के सामने जंगल में फेंक कर चले गए। आरोपित अब हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी में रहते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 12:13 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 12:13 PM (IST)
महिला का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर किया हत्या का प्रयास, पति व देवर ने सिगरेट से दागा
ससुराल पक्ष के लोगो पर मुकदमा दर्ज

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़), प्रिंस शर्मा। एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को मृत समझकर उसको मायके के पास जंगल मे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित ससुराल पक्ष के लोगो पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी राजेश देवी ने बताया कि उसकी पुत्री भारती की शादी 18 फरवरी 2018 को नितिन निवासी बनबोई थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर के साथ हुई थी। आरोपित अब हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी में रहते हैं। बेटी की शादी के दौरान पीड़िता ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था।

शादी में दिए गए दान दहेज से बेटी का पति नितिन,ससुर किशनपाल, सास सुरेश देवी, देवर अंकित, ननंद निशा खुश नहीं थे। आए दिन सभी लोग भारती को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट किया करते थे। आरोप है कि भारती के पति व देवर ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर उसके शरीर पर सिगरेट भी दागी। विरोध करने पर आरोपित उसको खाने पीने को भी नहीं दे रहे थे और कमरे में बंधक बनाकर रखा।

भारती की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे कार में डालकर उसके मायके लेकर पहुंचे। जहां आरोपित उसको मृत समझते हुए गांव के निकट हनुमान मंदिर के सामने जंगल में फेंक कर चले गए। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने भारती को मृत अवस्था में पड़ा देखकर उसके स्वजन को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वजन ने भारती को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पीड़िता भारती के पति नितिन, अंकित, निशा, सुरेश देवी, किशनपाल निवासी बनबोई थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर हाल पता आदर्श नगर हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी