सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फल मिठाई वितरित कर सछ्वावना दिवस के रूप में जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 09:20 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सछ्वावना दिवस के रूप में मनाई।

पूर्व विधायक गजराज ¨सह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया और 21 वीं सदी में ले जाकर देश को विश्व में पहचान दिलाई। प्रदेश महामंत्री विजय कुमार गोयल ने कहा कि राजीव गांधी ने ईमानदारी के साथ देश को आगे बढ़ाया। जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि उनकी मृत्यु पर देश ही नहीं विदेशों में भी गम का माहौल था। लोग विदेशों से उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी महान व्यक्तित्व के धनी थे और आज हम सभी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं।

इस दौरान सेंसरपाल, उस्मान प्रधान, मुस्तफा त्यागी, नरेश गौतम, विरेंद्र कुमार पिल्लू, मुशर्रफ चौधरी, विक्की शर्मा, संजीव त्यागी, अरुण चौधरी, विनोद कुमार, राजेश गौतम, चमन यादव, आरिफ चौधरी, रामपाल ¨सह, गिरीराज त्यागी, इंतजाम खां, आईसी शर्मा, सुरेश चौधरी, सविता गौतम, कश्मीरी देवी, बिजेंद्र कोरी, रतनलाल पार्चा और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

वहीं, राजीव गांधी ग्रामीण कालेज में फलों का वितरण किया गया। इस दौरान उनके जीवन से जुड़ी जानकारी छात्र एवं छात्राओं को दी गई। कालेज सचिव विरेंद्र ¨सह, नितिन ¨सह, यशपाल मुंशी, प्राचार्य प्रमोद कुमार, रितेश चौधरी, राजीव त्यागी, सुनील कुमार, रोहित कुमार शास्त्री, हरेंद्र कुमार, अनीता रानी और सुनीता ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी