एमएसपी पर आज से चार केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को कराना होगा आनलाइन पंजीकरण

किसानों को धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केंद्र पर किया जा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 05:04 PM (IST)
एमएसपी पर आज से चार केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को कराना होगा आनलाइन पंजीकरण
जिला प्रशासन ने धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी (फाइल इमेज)

हापुड़, जागरण संवाददाता। जिला प्रशासन ने धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत एक अक्टूबर(आज) से 31 जनवरी 2023 तक जिले में चार क्रय केंद्रों पर ई-पाप मशीन के द्वारा धान की सरकारी खरीद होगी। इसके लिए किसानों को अपना आनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

हालांकि 30 सितंबर तक सिर्फ तीन किसानों ने सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी साेमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल सरकारी क्रय केंद्रों पर 700 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष करीब 938.62 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।

इस वर्ष जिले में धान खरीद के लिए अधिकृत एजेंसियों से आवक के अनुसार धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि हापुड़ में एक, गढ़मुक्तेश्वर में एक और धौलाना में दो क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

किसानों को धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है। इसमें किसानों को जमीन में अपना हिस्सा और उसमें बोये गए धान की घोषणा की जाएगी।

किसानों को पंजीकरण के लिए कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान का आनलाइन भुगतान होगा। इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल है। ग्रेड-एक का धान 2060 रुपये प्रति क्विटंल खरीदा जाएगा।

पिछले दो वर्षों में हुई धान की खरीदवर्ष 2020-21 हुई धान की खरीद वर्ष 2021-22 हुई धान की खरीदकिसान खरीद धनराशि किसान खरीद धनराशि171 734.20 137.158 304 938.62 182.9नोट- धनराशि लाख रुपये में है।

यह भी पढ़ें- रुई की घटी कीमत, सूती चादर कारोबारियों को लगा झटका; पिलखुवा निर्मित चादर की विदेशों में भी रहती है डिमांड

यह भी पढ़ें- Delhi-Lucknow National Highway पर सफर महंगा, रात 12 बजे से लागू होंगी नई टोल दरें, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

chat bot
आपका साथी