ब्रजघाट में मौतों की सूचना पर दौड़े अफसर

संवाद सहयोगी ब्रजघाट गंगा नगरी ब्रजघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत की सूचना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:37 PM (IST)
ब्रजघाट में मौतों की सूचना पर दौड़े अफसर
ब्रजघाट में मौतों की सूचना पर दौड़े अफसर

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट

गंगा नगरी ब्रजघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिलाधिकारी ने जांच कराई। जांच में सभी लोगों की सामान्य मौत की पुष्टि होने पर राहत की सांस ली।

गंगा नगरी ब्रजघाट निवासी छह लोगों की पिछले दिनों अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। स्वजन द्वारा उनको उपचार के लिए अलग-अलग स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सभी की मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर बुधवार सुबह नौ बजे तक मौत हो गई। गंगा नगरी में 24 घंटे में छह लोगों की मौत होने से लोग खौफजदा हो गए। लोगों का कहना था कि बदले मौसम के कारण गंगा नगरी में किसी गंभीर बीमारी ने उक्त लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई है। मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी ने जांच कराई। जांच में पता चला कि पांच लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि एक व्यक्ति के स्वजन ब्रजघाट में न रहने के कारण कोई सूचना नहीं दी है। जिन लोगों की मौत हुई है उनके स्वजनों ने कोई तहरीर या मौखिक शिकायत नहीं है। साथ ही किसी ने भी शवों का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिसके बाद क्षेत्र में हो रही अफवाह पर भी विराम लग गया है। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने बताया कि जांच में सभी लोगों की मौत सामान्य बताई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी