अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का ऑपरेशन 'प्रहार'

आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार से आपरेशन प्रहार शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:05 AM (IST)
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का ऑपरेशन 'प्रहार'
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का ऑपरेशन 'प्रहार'

जासं, गुरुग्राम: आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला पुलिस ने बुधवार से ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसके तहत सभी थाना पुलिस अपने इलाके में 4 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाएगा। न केवल अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों, अवैध हथियार रखने वालों के पर नजर रखी जाएगी, बल्कि संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही नशे के सौदागरों के ऊपर भी विशेष नजर से नजर रखी जाएगी।

यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील के निर्देश पर अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के दौरान सरेआम जुआ खेलने वालों, टटलू गिरोह, ऑनलाइन ठगी करने वालों के ऊपर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। गांजा सहित सभी प्रकार के नशीला पदार्थों की बिक्री करने वालों की पहचान की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने सभी सहायक पुलिस आयुक्त से लेकर पुलिस उपायुक्तों को भी अभियान के ऊपर नजर रखने के लिए कहा है।

chat bot
आपका साथी