बारिश थमने से उमस और गर्मी बढ़ी

जागरण संवाददाता हापुड़ मानसूनी सीजन में दो सप्ताह से बारिश थमी होने के कारण उमस और

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 06:50 PM (IST)
बारिश थमने से उमस और गर्मी बढ़ी
बारिश थमने से उमस और गर्मी बढ़ी

जागरण संवाददाता, हापुड़

मानसूनी सीजन में दो सप्ताह से बारिश थमी होने के कारण उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को भी चटक धूप खिली होने की वजह से तपिश से लोगों के पसीने छूटते रहे। घरों से निकले लोगों को चेहरा ढंकने को मजबूर होना पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मानसूनी सीजन में सितंबर की शुरुआत से ही बारिश एकदम से थम गई है। आसमान खुला होने से चटक धूप खिल रही है। तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बुधवार को भी आसमान खुला रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, आद्रता(उमस) भी काफी अधिक होने से लोगों के पसीने छूटते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे भी आसमान खुला रहेगा। अधिकतम तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। चिकित्सकों ने भी बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव होने से बीमार पड़ने के ज्यादा संभावनाएं हैं। इस माह हुई सिर्फ 1.5 मिमी बारिश सितंबर माह में जो बारिश हुई है, वह बेहद कम है। यह बारिश सात सितंबर को महज 1.5 मिली मीटर हुई। इससे पहले अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में भी बारिश नहीं हो पाई। जिसके चलते लगातार गर्मी बढ़ रही है। ------- जिले में सितंबर माह में बारिश के आंकड़े

वर्ष बारिश 2013 155 2014 97 2015 21 2016 7.50 2017 148.50 2018 148.50 2019 11 नोट- यह आंकड़े कलक्ट्रेट से लिए गए हैं। बारिश मिली मीटर में है।

chat bot
आपका साथी