गोकशी करते छह दबोचे,गोमांस और खाल बरामद

गोकशी पर प्रतिबंध लगाने के योगी सरकार के आदेश और पुलिस के तमाम दावों के बावजूद गोकशी की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं। गो-तस्कर चोरी छिपे गायों की तस्करी एवं कटान कर रहे हैं। शुक्रवार को थाना पुलिस ने इसी तरह की एक सूचना के आधार पर गांव दौताई के जंगल में छापा मारकर गोकशी करते हुए छह लोगों को दबोच लिया। हालांकि यहां से कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विटल गोमांस चाकू छुरा रस्सी तराजू आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों सहित कुल सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 06:27 PM (IST)
गोकशी करते छह दबोचे,गोमांस और खाल बरामद
गोकशी करते छह दबोचे,गोमांस और खाल बरामद

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : गोकशी पर प्रतिबंध लगाने के योगी सरकार के आदेश और पुलिस के तमाम दावों के बावजूद क्षेत्र में गोकशी रुक नहीं पा रही हैं। गो-तस्कर चोरी छिपे गायों की तस्करी कर गाय लाते हैं और उन्हें काट कर गोमांस बेचते हैं। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव दौताई के जंगल में छापा मारकर गोकशी करते छह आरोपितों को रंगेहाथ दबोच लिया। उनके कुछ साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। मौके से डेढ़ क्विटल गोमांस और एक गाय की खाल बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों सहित कुल सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार की सुबह पांच बजे कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव दौताई के जंगल में छापा मारा। प्रभारी निरीक्षक रविद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक गहरे गड्ढे में 16 लोग मांस के टुकड़े करने में जुटे थे। पुलिस को देखकर आरोपित भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपित दबोच लिए। शेष आरोपित फरार होने में सफल रहे। फरार होने वालों में कुछ लोग ऐसे भी थे जो मांस खरीदने के लिए आए थे। पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विटल गोमांस, एक गाय की खाल, तीन छुरे, दो चाकू, रस्सी, तराजू आदि बरामद किए। पुलिस ने गोमांस के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। को पुलिस बंदी बनाए गए आरोपितों को कोतवाली ले आई और सख्ती से पूछताछ की। आरोपितों ने बताया कि वह कई माह से यह धंधा कर रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम गांव दौताई निवासी इरफान, रहीशुद्दीन, गुफरान, इमलाक, मोहम्मद फैज, असलम बताया। उन्होंने फरार हुए साथियों के नाम दौताई निवासी सादाब, सलमू, आदर्शनगर निवासी सलमान, माजिद, वसीम, जाविद, फिरोज और गांव फलड़ी निवासी आली, गुलफाम, आलेनबी बताया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी