बिजली समस्या को लेकर भाकियू ने घेरा ऊर्जा निगम कार्यालय

नलकूप बिलों में हुए घोटले व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने करीब छह घंटे तक अतरपुरा चौपला स्थित निगम कार्यालय का घेराव किया। निगम के अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। निगम के अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। शुक्रवार तक समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया गया। चेतावनी दी गई कि अगर समस्या का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 07:48 PM (IST)
बिजली  समस्या को लेकर भाकियू ने घेरा ऊर्जा निगम कार्यालय
बिजली समस्या को लेकर भाकियू ने घेरा ऊर्जा निगम कार्यालय

कृपया फोटो समेत लगवा दें..

29एचपीआर42

जागरण संवाददाता, हापुड़

नलकूप बिलों में हुए घोटाले व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने करीब छह घंटे तक अतरपुरा चौपला स्थित निगम कार्यालय का घेराव किया। निगम के अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। निगम के अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि ऊर्जा निगम में 18-20 साल पहले अधिकारी व कुछ कर्मचारियों ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया था, जिसका खामियाजा जिले के हजारों किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बिल जमा करने के बाद भी किसानों के बिलों में बकाया जुड़ कर आया है। इन बिलों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।

प्रदेश सचिव चौधरी रामपाल सिंह ने कहा कि जर्जर तारों को बदलवाया जाए। बिजली के मीटरों को सही कराए जाएं। विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू कराई जाए।

जिला महासचिव दिनेश त्यागी व भगतराम ने कहा कि शासन की ओर से नलकूप किसानों के लिए छूट योजना शुरू की गई है, लेकिन फर्जी बकायेदारी जुड़ी होने के कारण जिले के हजारों किसानों को इस योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते, ऐसे में किसान परेशान हैं। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली सिंह ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी कायरलय में बैठकर ही कागजों में किसानों के कनेक्शन काट देते हैं और फिर इन्हें जोड़ने के नाम पर शुल्क वसूलते हैं।

शाम तक इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंच सका। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया। रात में भी कार्यकतर धरने पर डटे रहे। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। शाम को करीब छह बजे निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और बताया कि मीटर और ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्याओं का अन्य अधिकारियों निस्तारण करेंगे। इसके लेकर समय दिया जाए। वह वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता होगी, अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष चौधरी कमल सिंह व संचालन संदीप चौधरी ने किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में डॉ .पप्पन, देवेंद्र शर्मा, हरेंद्र फौजी, लीलू, संजीव चौधरी उदयवीर सिंह, रणवीर सिंह, जीते नागर, शोभाराम आर्य, कमल सिंह, कन्हैया सिंह, अनिल त्यागी, नत्थी सिंह, मामचंद शास्त्री, मयंक चौहान, रामदत्त सिंह,आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी