डासना जेल में मिला पिकअप लूट में शामिल एक बदमाश

करीब छह माह पहले चालक की हत्या कर सेनेट्री से भरी पिकअप लूटने वाले बदमाशों में से एक और बदमाश का पुलिस ने सुराग लगा लिया है। इस घटना को अंजाम देने में पिपलेडा गांव निवासी अकबर भी शामिल था। वर्तमान में यह बदमाश गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। पिलखुवा पुलिस की मानें तो बदमाश के जेल में पुलिस पहुंचकर बयान लिए गए है। जिसमें उसने अपराध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:22 PM (IST)
डासना जेल में मिला पिकअप लूट में शामिल एक बदमाश
डासना जेल में मिला पिकअप लूट में शामिल एक बदमाश

संवाद सहयोगी, पिलखुवा :

करीब छह माह पहले चालक की हत्या कर सामान से भरी पिकअप लूटने में शामिल पिपलेड़ा निवासी अकबर की पुलिस को जानकारी मिल गई है। यह बदमाश गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। पिलखुवा पुलिस जेल में पहुंचकर बदमाश के बयान लिए हैं। उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस शीघ्र ही इस बदमाश को रिमांड पर लेकर लूटा गया सामान बरामद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 15 जून को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर रोड पर बदनौली के जंगल से एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान जनपद संतोष कुमार तिवारी छत्तरपुर मधा पट्टी आजमगढ़ व हाल पता नोएडा के हरोला क्षेत्र निवासी के रूप में हुई थी। जानकारी करने पर पता चला था कि संतोष तिवारी पिकअप चलाता था। वह 14 जून की रात दिल्ली से सेनेट्री से संबंधित सामान बरेली पहुंचाने के लिए चला था। 15 जून तक सामान नहीं पहुंचने पर बरेली में नहीं पहुंचने और चालक की हत्या कर वाहन लूटने की जानकारी मिलने पर पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने जनपद गाजियाबाद के मसूरी गांव के निवासी एक आरोपित को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। अन्य तीन बदमाश फरार चल रहे थे। अब इनमें से एक और बदमाश की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि वारदात में पिपलेडा निवासी अकबर भी शामिल था। पिछले दिनों गाजियाबाद की मुरादनगर पुलिस ने उसे एक लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को पिलखुवा पुलिस ने डासना जेल में पहुंचकर आरोपित अकबर से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि अकबर ने अपना अपराध स्वीकारा है। लूटा गया सेनेट्री का सामान बरामद करने के लिए आरोपित को जल्दी ही रिमांड पर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी