कई मार्गो पर लगा रहा जाम

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : मंगलवार को शब्बीरपुर में हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 11:23 PM (IST)
कई मार्गो पर लगा रहा जाम
कई मार्गो पर लगा रहा जाम

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : मंगलवार को शब्बीरपुर में हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के कार्यक्रम के चलते पूरे जनपद की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। खासकर मुजफ्फरनगर-देवबंद-सहारनपुर मार्ग, नानौता-देवबंद-रूड़की मार्ग, सहारनपुर-बड़गांव आदि मार्गो पर जाम की स्थिति रही। मंगलवार को मायावती को इस गांव में प्रात: 10:30 बजे पहुंचना था, ऐसे में उनके कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शब्बीरपुर विभिन्न रास्तों से पहुंचे। मायावती पांच घंटे इस कार्यक्रम में आई, जिस कारण सभी मार्गो पर जाम की स्थिति रही।

chat bot
आपका साथी