अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

ब्रजघाट : अमावस्या पर दूर दराज से आए करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर प

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 11:38 PM (IST)
अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

ब्रजघाट : अमावस्या पर दूर दराज से आए करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गंगा किनारे बैठे तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर यथा शक्ति दान दक्षिणा भेंट की। दीपावली के पर्व पर गुरूवार को कार्तिक अमावस्या के चलते दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचकर गंगा स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालु ब्रजघाट स्थित वेदात मंदिर, अमृत परिसर आदि मंदिरों में जाकर अपने अपने ईष्ट देवी देवताओं की आराधना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बैठे तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर यथा शक्ति दान दक्षिणा भेंट की। उधर कुछ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

chat bot
आपका साथी