सरिया से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत

सरिया से लदा टैऊक्टर ट्राली पलटने से एक मजदूर की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 06:11 AM (IST)
सरिया से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत
सरिया से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत

संवाद सहयोगी,राठ: सरिया लाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण को ले जा रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर ट्राली समेत पलट गया। जिससे ट्राली में बैठे चार मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चित्रकूट से लेकर इटावा तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास अशोक कंपनी एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही है। शनिवार दोपहर बाद करीब पांच बजे निर्माण कार्य में लगे मजदूर एक ट्रैक्टर में सरिया लाद साइड पर ले जा रहे थे। सरिया से लदी ट्राली के ऊपर झारखंड राज्य के 30 वर्षीय घूरन पुत्र गोखल, सुधीर पुत्र जेवियर, अमन पुत्र विजय और अजय पुत्र पिटार बैठे हुए थे। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक तेज गति से ट्रैक्टर ले जा रहा था। धनौरी गांव के आगे दशवा मील के पास अचानक चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे सरिया से लदा ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। ट्राली पर बैठे चारों मजदूर सरिया के नीचे दब गए। वहां मौजूद व आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने सरिया के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक घूरन पुत्र गोखल निवासी समडेगा जिले के तपकरा गांव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी