तालाब का पानी खड़ंजे में भरा, आवागमन ठप

तालाब का पानी खड़ंजे में भरा आवागमन ठप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:10 PM (IST)
तालाब का पानी खड़ंजे में भरा, आवागमन ठप
तालाब का पानी खड़ंजे में भरा, आवागमन ठप

तालाब का पानी खड़ंजे में भरा, आवागमन ठप

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के वार्ड संख्या दस के मध्य में बने मारू तालाब का पानी खड़ंजा में भर जाने से आवागमन ठप हो गया है। साथ ही वार्ड के दोनों हैंडपंप खराब होने से लोगों के सामने पेयजल संकट है। नगर पंचायत दो दिन में एक टैंकर पानी की आपूर्ति करवा रहा है। लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच समस्या से अधिशाषी अधिकारी को अवगत कराया है।

वार्ड संख्या दस निवासी रतीराम, अंश, सीमा, सीता देवी, सुशीला, वरदानी, रामकुमारी, निशा, सोनकली, रन्नो, सुमन, ज्योति व संध्या आदि ने बताया कि मारू तालाब के किनारे बने खड़ंजे में तालाब का पानी बढ़ने से जलभराव हो गया है। इससे आने-जाने का रास्ता बंद है। जल निकासी का इंतजाम न होने से समस्या गंभीर होती जा रही है। वहीं लोगों को बीमारी फैलने का भय सता रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड में महज दो हैंडपंप हैं। दोनों खराब होने से पानी का भीषण संकट है। नगर पंचायत दो दिन में एक टैंकर पानी पहुंचा रहा है। जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। वार्ड के बाशिंदों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी केके सिंह यादव को अवगत कराया। ईओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी