आइजी बदलते ही बदली कस्बे की यातायात व्यवस्था

संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर कस्बे को जाम के झाम से बचाने के लिए चित्रकूटधाम मंडल के आइज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:20 PM (IST)
आइजी बदलते ही बदली कस्बे की यातायात व्यवस्था
आइजी बदलते ही बदली कस्बे की यातायात व्यवस्था

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर: कस्बे को जाम के झाम से बचाने के लिए चित्रकूटधाम मंडल के आइजी द्वारा की गई व्यवस्था सिर्फ 25 दिनों में ही छिन्न-भिन्न हो गई है। आइजी के तबादला होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन लापरवाही बरतने लगा है। जिससे सभी आटो व डग्गामार वाहन बस स्टैंड के आसपास एकत्र होकर सवारियां भरने लगे हैं। जिससे जाम की स्थिति पुन: बनने लगी।

कस्बे में जाम की समस्या से परेशान प्रशासनिक अधिकारियों ने तमाम कवायद करके देखी थी। लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल रही थी। इस पर चित्रकूट धाम मंडल के आइजी रहे के. सत्यनारायण ने बीते 30 दिसंबर को कस्बे का भ्रमण कर बस स्टैंड सहित आसपास की स्थिति का जायजा लिया था जिसके बाद बस स्टैंड से सवारी भरने वाले डग्गामार वाहन व आटो आदि के अलग-अलग स्टैंड बनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर मुख्यालय की ओर जाने वाले वाहनों को डाक बंगले के सामने, बांदा रोड पर चलने वाले डग्गामार वाहनों को ठडेश्वरी आश्रम के आगे व मौदहा, बांकी, नदेहरा आदि मार्गों में जाने वाले वाहनों को पशु बाजार से सवारियां भरने के कड़े निर्देश दिए थे। आइजी के इस निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बकायदा आटो व डग्गामार वाहनों के स्टैंड अलग-अलग स्थानों पर बना दिए। साथ ही ई-रिक्शा की नंबरिग करके उन्हें भी संचालन के निर्देश दिए। ताकि कस्बे के अंदर जाम ना लग सके। लेकिन आईजी के. सत्यनारायण के तबादला होते ही स्थानीय प्रशासन ढिलाई करने लगा और 25 दिनों पहले बनाई गई व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि जो व्यवस्था बनाई गई थी। उसी पर अमल किया जा रहा है। अगर बस स्टैंड के पास से सवारियां भरी जा रही है। तो वहां ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी